नई दिल्ली| दिल्ली में मंकीपॉक्स के पहले मरीज की पुष्टि हुई है। 34 साल का शख्स इस बीमारी से संक्रमित मिला है, जिसे लोक नायक अस्पताल (एलएनजेपी) में आइसोलेट किया गया है। इसकी जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को आधिकारिक तौर पर दी। मंत्राय ने एक बयान में कहा कि मामले की पुष्टि पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) द्वारा की गई है। इसमें कहा गया है, “मरीज वर्तमान में लोक नायक अस्पताल में आइसोलेशन सेंटर में है। करीबी संपर्क लोगों की पहचान की गई है, जो एमओएचएफडब्ल्यू दिशानिर्देशों के अनुसार क्वारंटीन में हैं।”
दिल्ली में पहला मामला सामने आने के बाद भारत में मंकीपॉक्स के कुल मामले बढ़कर 4 हो गए हैं।
विश्व स्वास्थ्य संगठन ने तेजी से बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए शनिवार को मंकीपॉक्स को वैश्विक इमरजेंसी घोषित कर दिया।
वैश्विक स्वास्थ्य निकाय ने कहा कि 70 से अधिक देशों में मंकीपॉक्स का प्रकोप एक ‘असाधारण’ स्थिति है, जो अब वैश्विक इमरजेंसी बन गया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी