नई दिल्ली, 26 मार्चआईएएनएस)। दिल्ली के कथित शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत ने मंगलवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की एमएलसी के. कविता को 9 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
ईडी हिरासत समाप्त होने के बाद कविता को राउज एवेन्यू कोर्ट में जज कावेरी बावेजा के समक्ष पेश किया गया।
जांच एजेंसी ने मंगलवार को आवेदन दायर कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने का निर्देश देने की मांग की, यह कहते हुए कि आगे हिरासत में पूछताछ की जरूरत नहीं है।
दूसरी ओर, कविता के वकील नितेश राणा ने उनके बेटे की परीक्षा के आधार पर अंतरिम जमानत की मांग की।
ईडी ने बीआरएस अध्यक्ष और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के.चंद्रशेखर राव की बेटी कविता को 15 मार्च को हैदराबाद में उनके आवास पर तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था।
ईडी के विशेष वकील जोहेब हुसैन ने पिछली बार दलील दी थी कि कविता ने अन्य लोगों के साथ साजिश रची और 100 करोड़ रुपये की रिश्वत में सक्रिय रूप से शामिल थी।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी