मुंबई| अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अपने नए इंस्टाग्राम पोस्ट में अभिनेता, पति रणवीर सिंह को अपने यूनिवर्स का केंद्र कहा है। रणवीर सोमवार को 35 साल के हो गए।
दीपिका ने एक श्वेत-स्याम तस्वीर पोस्ट की, जिसमें दंपति शैम्पेन ग्लास हाथ में थामे हुए और हंसते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर के साथ दीपिका ने एक प्यारा-सा नोट लिखा।
उन्होंने लिखा, “मेरी जिंदगी की रोशनी। मेरे यूनिवर्स का केंद्र। मैं तुम्हारे लिए अच्छी सेहत और मन की शांति की कामना करती हूं। बाकी चीजें मैं तुम्हें अकेले में बताऊंगी। तुम्हें प्यार।”
दीपिका और रणवीर ने 2012 में ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ की शूटिंग के दौरान डेटिंग शुरू की थी।
दोनों ने 2018 में इटली के खबूसूरत लेक कोमो में शादी रचाई।
रणवीर और दीपिका आगामी फिल्म ’83’ में एक बार फिर साथ नजर आएंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न
न ही एक्ट्रेस बनने का सपना, न फिल्मी बैकग्राउंड… एक होर्डिंग ने ऐसे चमकाई कृति खरबंदा की किस्मत
राष्ट्रपति मुर्मु से मिले गायक हरिहरन, ‘वंदे मातरम’ का स्पेशल विनाइल किया भेंट