बरेली | उत्तर प्रदेश में एक अजीबोगरीब वाकया सामने आया है। भावी दूल्हे के वीडियो कॉल पर शादी करने से इनकार कर देने पर युवती का परिवार उसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंच गया। यह घटना बरेली के कुलाड़िया इलाके के करुआ साहबगंज गांव की है। शमशुल हसन ने अपनी बेटी फरजाना की शादी इरशाद हुसैन के साथ तय की थी। इरशाद पंजाब में फंस गया और 19 अप्रैल को शादी के लिए बरेली नहीं लौट सका।
लड़की के परिवार ने उससे वीडियो कॉल के जरिए निकाह कबूल करने का अनुरोध किया, लेकिन उसने मना कर दिया।
परिवार ने पुलिस से संपर्क किया, लेकिन पुलिस ने यह कहते हुए प्राथमिकी दर्ज करने से इनकार कर दिया कि उन्हें कानून में प्रासंगिक प्रावधानों की जानकारी नहीं है।
बरेली के एडिशनल एसपी (क्राइम) ने कहा, “शुरू में, दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि दूल्हा शादी करने इसलिए नहीं आया, क्योंकि वह उसकी दहेज की मांग को पूरा नहीं कर सके थे, लेकिन जांच के दौरान, यह पाया गया कि वह पंजाब में फंसा हुआ है।”
दूल्हे के माता-पिता द्वारा दुल्हन के परिवार को मुआवजा देने के बाद दोनों परिवार समझौता करने के लिए राजी हो गए।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी