मुंबई| टेलीविजन अभिनेत्री देबिना मुखर्जी का कहना है कि दो बच्चियों को गोद लेने के बाद वह और उनके पति गुरमीत मानसिक तौर पर बहुत सुकून महसूस कर रहे हैं।
इस जोड़ी ने दो बच्चियों- पूजा व लता को गोद लिया है, जो गुरमीत के शहर जारमपुर (बिहार) की रहने वाली हैं।
मातृत्व के बारे में पूछे जाने पर देबिना ने आईएएनएस को बताया, “दोनों बच्चियों को गोद लेने के बाद मुझे लगता है कि हम सुकून की अवस्था में पहुंच गए हैं।”
अभिनेत्री ने कहा कि वह दोनों बच्चों के साथ समय बिताने के लिए कई धर्मार्थ संस्थाओं में जाती रही हैं।
देबिना के मन में हमेशा से बच्चों को गोद लेने का विचार था।
उन्होंने कहा, “यह कुछ ऐसा है कि जिसे हम हमेशा से करना चाहते थे और अगर हम किन्हीं दो बच्चों की जिंदगी को बेहतर कर सकते हैं तो मुझे लगता है कि इससे अधिक और कुछ नहीं है।”
देबिना वर्तमान में एंड टीवी के ‘कॉमेडी दंगल’ में नजर आ रही हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।