मुंबई: करीना कपूर खान, सारा अली खान, अनन्या पांडे, तापसी पन्नू और जैकलीन फर्नांडीज जैसे बॉलीवुड सेलेब्रिटीज ‘सुपर फैन’ नामक एक नए इंटरैक्टिव क्विज शो में अपनी जिंदगी के दिलचस्प किस्सों का खुलासा करेंगे। करीना ने इस बारे में कहा, “मुझे लगता है कि हम सभी सेलेब्रिटीज अपने प्रशंसकों द्वारा जाने जाते हैं और मैं इस बात पर बहुत यकीन करती हूं। मैंने हमेशा कहा है कि मैं जो भी हूं अपने प्रशंसकों की वजह से ही हूं। मैं बहुत खुश हूं कि मैं अपने सभी प्रशंसकों संग जुड़ पाऊंगी और यह काफी बेहतरीन है कि इस शो के माध्यम से हमें एक-दूसरे को बेहतर तरीके से जानने का मौका मिल रहा है। उम्मीद करती हूं कि बहुत सारे लोगों को मेरे सभी सवालों के सही जवाब मिल जाएंगे और यह भी उम्मीद करती हूं कि बेबो का सिर्फ एक ही नहीं बल्कि कई सुपर फैंस हो।”
यह फ्लिपकार्ट वीडियो शो चुनिंदा प्रशंसकों को व्यक्तिगत रूप से अपने पसंदीदा बॉलीवुड स्टार्स के साथ जुड़ने का मौका भी देगा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।