कोहिमा : नगालैंड में विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को जारी मतगणना में नेशनल डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (एनडीपीपी) 12 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और इसकी गठबंधन पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) छह सीटों पर आगे है। वहीं, सत्तारूढ़ नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) 15 सीटों पर आगे है।
ये आंकड़ें राज्य की 59 सीटों में से 35 के हैं, जिन पर 27 फरवरी को चुनाव हुआ था।
भाजपा ने राज्य में नवगठित एनडीपीपी के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है। भाजपा ने 20 सीटों पर जबकि एनडीपीपी ने 40 सीटों पर चुनाव लड़ा है।
राज्य की कुल 60 सदस्यीय विधानसभा सीटों में से 59 सीटों पर चुनाव हुआ था। राज्य के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके नेफ्यू रियो को पहले ही उत्तरी अंगामी-2 सीट से निर्विरोध विजेता घोषित कर दिया गया था।
जनता दल (युनाइटेड) और नेशनल पीपुल्स पार्टी एक-एक सीटों पर आगे हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा
राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान शुरू, सीएम भजनलाल बोले- पहले मतदान, फिर जलपान