लागोस| दक्षिण नाइजीरिया के इमो राज्य में स्थित एक पुलिस स्टेशन में बंदूकधारियों द्वारा हमला किए जाने के बाद कम से कम पांच पुलिसकर्मियों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। इमो पुलिस के एक प्रवक्ता ऑरलैंडो इकेवोकु ने अपने एक बयान में कहा, कुछ अज्ञात हमलावर पुलिस स्टेशन में अचानक से घुस आए और आकर कुछ कैदियों को भगा ले गए। इससे दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई। हमले में पांच अधिकारियों की मौत हो गई है।
सिन्हुआ समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक, इस महीने की शुरुआत में भी एक ऐसा ही हमला होते देखा गया था।
5 अप्रैल को कुछ बंदूकधारियों ने मिलकर इमो स्टेट पुलिस कमांड के मुख्यालय और राज्य की राजधानी ओवेरी में स्थित एक सुधार गृह में हमला बोला था और इस दौरान कुछ 1,800 कैदियों को छुड़ाया था।
–आईएएनएस

और भी हैं
मैजिकम में बर्लिन की जादू की छिपी हुई दुनिया को जानें
तुर्की में एयर फोर्स वन से फूड ट्रक में छिपकर निकले ट्रंप, सैन्य विमान से पहुंचे थे ब्रिटेन: रिपोर्ट
भारत और नीदरलैंड ने जारी किया संयुक्त बयान, कई एमओयू और आशय पत्र पर हुए हस्ताक्षर