जम्मू : जम्मू एवं कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर भारतीय व पाकिस्तानी सैनिकों के बीच सोमवार को भारी गोलीबारी हुई। रक्षा सूत्रों ने कहा कि भारतीय सेना व नागरिक सुविधाओं को लक्षित करने के लिए पाकिस्तानी सेना ने स्वचालित हथियारों व मोर्टार का इस्तेमाल किया।
सूत्रों ने कहा कि पाकिस्तान की तरफ से नौशेरा सेक्टर के पीर बदासेर, लाम, केरी पुखरनी में करीब सुबह 9.30 बजे अकारण गोलीबारी की गई।
रक्षा सूत्रों ने कहा, “हमारे जवानों ने मजबूती व प्रभावी रूप से इसका जवाब दिया। अंतिम समाचार मिलने तक फायरिंग जारी थी।”
–आईएएनएस

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण