नई दिल्ली: मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ शनिवार को गुरुद्वारे में रोहनप्रीत संग पूरे रस्मों-रिवाज के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर जल्द ही वायरल होना शुरू हो गई हैं। स्नैपशॉट, क्लिप में नेहा और रोहनप्रीत शहर के एक गुरुद्वारे में आशीर्वाद लेते नजर आ रहे हैं।
नेहा पीच लहंगा पहने हुई हैं, वहीं रोहनप्रीत मैचिंग कुर्ता और पगड़ी पहने दिखाई दे रहे हैं।
नेहा के भाई संगीतकार-गायक टोनी कक्कर ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया।
क्लिप में, शादी में आए मेहमान ढोल बीट्स पर नाचते हुए दिखाई दे रहे हैं।
एक दिन पहले ही नेहा ने अपने हल्दी और मेहंदी समारोह से कुछ तस्वीरें साझा की थीं।
नेहा ने इसके कैप्शन में लिखा था, “मेहंदी लगाऊंगी मैं सजना रोहनप्रीत के नाम की।”
नेहा और रोहनप्रीत ने हाल ही में अपना म्यूजिक वीडियो ‘नेहू दा ब्याह’ जारी किया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन