पंकज बेरी जो धारावाहिक तेनालीरामा में अपने तथाचार्य किरदार के लिए जाने जाते हैं, हिंदी फ़िल्म त्राहिमाम में एक अलग भूमिका में नज़र आएंगे। उन्होंने मुश्ताक ख़ान , आदि ईरानी, आनंद प्रकाश, सुमेंद्र तिवारी, मुकेश भाटिया और दीप के साथ मलाड के तुलसी विहार स्टूडियो में एक इंटेंस सीन शूट किया। फ़िल्म का निर्माण नीतू तिवारी और सुमेंद्र तिवारी ने किया है। फ़िल्म का निर्माण सुमेंद्र तिवारी फिल्म्स और दुष्यंत कॉर्पोरेशन के बैनर तले किया है। फ़िल्म फहीम कुरैशी द्वारा सह-निर्मित और दुष्यंत प्रताप सिंह द्वारा निर्देशित है। फ़िल्म की कहानी उत्तर प्रदेश की एक सच्ची और वास्तविक घटना पर आधारित है।
बिग बॉस फेम अर्शी ख़ान , कविता त्रिपाठी और एकता जैन भी फ़िल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। पूरी शूटिंग मुंबई में होगी। फ़िल्म का पोस्ट प्रोडक्शन ओरिजिन फ़िल्म लैब में किया जाएगा।

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़