मुंबई| अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस ने सोशल मीडिया पर खुद को ‘पर्सेर्फोन गर्ल’ बताते हुए एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं।
जैकलीन ने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें वह बेज वी-नेक क्रॉप-टॉप और पैंट पहने नजर आ रही हैं। कैमरे के लिए एक्ट्रेस मुस्कुराती नजर आ रही हैं।

‘पर्सेर्फोन गर्ल’ उन्होंने फोटो को कैप्शन दिया, जिसे वर्तमान में सोशल मीडिया पर एक मिलियन बार देखा गया है।
अपने काम के बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने हाल ही में रैपर बादशाह और गायिका आस्था गिल के संगीत वीडियो ‘पानी पानी’ में अभिनय किया है।
जैकलीन का इस समय पैक्ड शेड्यूल है। उनके पास अक्षय कुमार के साथ ‘राम सेतु’ और ‘बच्चन पांडे’, सलमान खान के साथ ‘किक 2’, रणवीर सिंह के साथ ‘सर्कस’ और मल्टी-स्टार कास्ट हॉरर कॉमेडी ‘भूत पुलिस’ है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।