मुंबई। अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा का मानना है कि वह अपने पिता की विरासत को सही प्रकार से आगे नहीं बढ़ा पाए क्योंकि उन्हें इसके लिए पर्याप्त अवसर नहीं मिले।
लव का कहना है कि वह चाहते हैं कि इस साल वह जरूर कुछ सार्थक कर पाएं।
लव ने शोबिज में अपनी यात्रा को कठिनाइयों भरी बताया।
लव ने फेसबुक पर एक पोस्ट में कहा, “मेरे पिता को पिछली रात फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड मिला। यह उनका सबसे पहला फिल्मफेयर अवॉर्ड है, लेकिन साथ ही सबसे महत्वपूर्ण भी है।”
लव ने कहा, “उनका बेटा होने का अर्थ है कि मुझे उनकी विरासत को आगे बढ़ाना चाहिए। इसका अर्थ यह भी है कि मुझे अपने सपनों को पूरा करने के लिए अपनी लड़ाई खुद लड़नी चाहिए। कई बार मुझे लगता है कि मुझे खुद को साबित करने का सही अवसर नहीं मिला, जबकि दूसरों को मिला। लेकिन यह अपना बचाव करने का कोई बहाना नहीं है।”
लव ने कहा, “मुझे लगता है कि अंत में सब कुछ सार्थक होगा क्योंकि मैं जानता हूं कि मैंने अपनी कीमत चुकी दी है और मैं चाहता हूं कि इस साल मैं सही दिशा में कदम रख पाऊं।”
लव ने 2010 में फिल्म ‘सदियां’ से अपने अभिनय के करियर की शुरुआत की थी, लेकिन उनकी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास सफल नहीं हो पाई थी।
लव का कहना है कि हालांकि उनकी यात्रा मुश्किल रही है, लेकिन उन्हें अभिनय और फिल्म उद्योग से प्यार है।
(आईएएनएस)

और भी हैं
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान