नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व पर राष्ट्रीय राजधानी में स्थित गुरुद्वारा शीश गंज साहिब पहुंच गए। वहां उन्होंने मत्था टेका और प्रार्थना की। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री ने सुरक्षा मार्ग और विशेष सुरक्षा व्यवस्था के बिना गुरुद्वारे का दौरा किया। यह दिल्ली के चांदनी चौक इलाके में स्थित है।
प्रधानमंत्री ने ट्वीट करते हुए लिखा, “श्री गुरु तेग बहादुर के 400वें प्रकाश पर्व के विशेष अवसर पर मैं उन्हें नमन करता हूं। पिछड़ों की सेवा करने के प्रयासों और अपने साहस के लिए दुनिया भर में उनका सम्मान है। उन्होंने अन्याय और अत्याचार के खिलाफ झुकने से इंकार कर दिया था। उनका सर्वोच्च बलिदान कई लोगों को शक्ति और प्रेरणा देता है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी