श्रीनगर:जम्मू कश्मीर के पुलवामा जिले में मंगलवार को जारी मुठभेड़ में एक आतंकवादी मारा गया है और सेना का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं जम्मू-कश्मीर पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप का एक पुलिस जवान भी घायल हो गया है। एक विश्वसनीय पुलिस सूत्र के अनुसार, सोमवार रात को पुलिस ने स्थानीय सुरक्षा बलों के साथ पुलवामा के गेसू में एक ऑपरेशन शुरू किया था।
जिस समय लक्षित घर के आसपास घेराबंदी की जा रही थी, उसी समय सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू हो गई, जिसमें पुलिस और सेना का एक-एक जवान घायल हो गया।
सेना के घायल जवान ने बाद में दम तोड़ दिया। वहीं पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान को अस्पताल में भेज दिया गया है।
अब तक एक आतंकवादी मारा जा चुका है। खबर लिखने तक ऑपरेशन जारी था।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत और फिनलैंड भविष्य के क्षेत्रों में मिलकर काम करेंगे, जलवायु परिवर्तन में संबंध मजबूत करेंगे: पीएम मोदी
अल्पसंख्यक योजनाओं को लगातार अपडेट कर रही सरकार, राज्यों से प्रस्ताव जल्द भेजने की अपील: किरेन रिजिजू
व्यापार समझौतों से भारत-नॉर्डिक देशों के साथ संबंधों में नए स्वर्णिम युग की शुरुआत होगी: पीएम मोदी