मुंबई| मुंबई पुलिस ने सोमवार को अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में फिल्मकार संजय लीला भंसाली का बयान दर्ज किया। निर्देशक सोमवार सुबह बांद्रा पुलिस स्टेशन अपना बयान दर्ज कराने पहुंचे थे।
खबरों के अनुसार, दिवंगत अभिनेता सुशांत को साल 2013 की फिल्म ‘गोलियों की रासलीला : राम-लीला’ के लिए भंसाली ने संपर्क किया गया था। हालांकि सुशांत एक प्रोडक्शन हाउस के साथ अपने अनुबंध के कारण कथित तौर पर इस प्रस्ताव को नहीं स्वीकार कर सके थे। बाद में इस भूमिका के लिए रणवीर सिंह को ले लिया गया। फिल्म में प्रमुख महिला किरदार दीपिका पादुकोण ने निभाया था और यह फिल्म सुपरहिट हुई थी।
वहीं मुंबई पुलिस ने पिछले सप्ताहों में सुशांत के परिवार, कर्मचारियों, उनके कुछ दोस्तों के बयान दर्ज किए हैं और इनमें उनकी कथित प्रेमिका रिया चक्रवर्ती के अलावा, फिल्मकार मुकेश छाबड़ा और अभिनेत्री संजना सांघी भी शामिल हैं। अभिनेता की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’