लखनऊ /आजमगढ़: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश सरकार की महात्वाकांक्षी परियोजना पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने शनिवार को आजमगढ़ पहुंचेंगे।
वह यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। इसके बाद वह शाम को वाराणसी में 33 परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।
अधिकारियों के मुताबिक, मोदी दोपहर 12 बजे आजमगढ़ पहुंचेंगे। इसके अलावा राज्यपाल राम नाइक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहेंगे।
पूर्वांचल एक्सप्रेस वे का शिलान्यास करने के बाद मोदी 936.95 करोड़ रुपये की 33 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी