मुंबई| अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने कहा कि उनकी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ पहली बॉलीवुड फिल्म है, जो राष्ट्रव्यापी बंद के बाद और दिवाली सप्ताहांत पर थियेटर में रिलीज हो रही है। फातिमा की योजना है कि वह दिवाली मनाने के लिए अपने दोस्तों और परिवार को साथ लेकर फिल्म देखने के लिए थिएटर तक लेकर जाएंगी।
फातिमा ने कहा, मैं अपने दोस्तों और परिवार को हमारी फिल्म ‘सूरज पे मंगल भारी’ दिखाने के लिए थिएटर ले जाऊंगी। यह उन पहली फिल्म में से एक है, जो सिनेमाघरों के फिर से खुलने के बाद रिलीज हो रही है, इसलिए मैं उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि फिल्म अच्छी कमाई करेगी, मेरा मतलब है बॉक्स ऑफिस पर यह काफी ‘भारी’ कमाई करेगी। मेरे लिए यह एक विशेष दिवाली है, क्योंकि मेरी दो फिल्में अब रिलीज हो गई हैं!
अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित सूरज पे मंगल भारी फिल्म में मनोज वाजपेयी, दिलजीत दोसांज, अन्नू कपूर, सुप्रिया पिलगांवकर, विजय राज, सीमा पाहवा, अभिषेक बनर्जी भी हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’