लखनऊ| इंडिगो एयरलाइंस से जुड़ा एक और घटनाक्रम सोमवार को सामने आया, जब दिल्ली से आ रहे विमान को मिली धमकी के बाद लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। एयरलाइन ने एक बयान में कहा- दिल्ली से देवगढ़ जा रही फ्लाइट 6ई 6191 को बम की धमकी के बाद लखनऊ के लिए डायवर्ट किया गया था। सभी आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया गया और विमान को बाद में टेक-ऑफ के लिए मंजूरी दे दी गई। इंडिगो जांच में सुरक्षा एजेंसियों के नियमों का पालन कर रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी
टेस्ट मैच: बांग्लादेश ने रखा 479 रनों का लक्ष्य, चौथे दिन तक अफगानिस्तान ने गंवाए 3 विकेट