मुंबई| अभिनेता टाइगर श्रॉफ आगामी फिल्म ‘बागी-2’ में करीब सिर मुंडवाए लुक में नजर आएंगे। एक बयान के मुताबिक, टाइगर दो लुक में नजर आएंगे।
मई में रिलीज हुए फिल्म के पहले पोस्टर में टाइगर का पहला लुक जारी हुआ था। पहले पोस्टर में अभिनेता राइफल पकड़े हुए शानदार बॉडी में नजर आए थे।
दूसरा पोस्टर जारी होना अभी बाकी है।
फॉक्स स्टार स्टूडियोज की पेशकश इस फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला के बैनर नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तले हो रहा है। इसका निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं।
फिल्म ‘बागी-2’ के 27 अप्रैल, 2018 को रिलीज होने की संभावना है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’