मुंबई: निर्देशक राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘संजू’ बेटे और पिता के भावनात्मक रिश्ते को पेश करती कहानी है।
फिल्म में संजय दत्त के रूप में रणबीर कपूर और उनके पिता सुनील दत्त के रूप में परेश रावल के बीच भावनात्मक संबंध देखने को मिलेगा।
फिल्म के कुछ दृश्यों में आपको हंसी आएगी, तो कुछ सीन देख कर आप अपने आंसू रोक नहीं पाएंगें।
संजय दत्त के रोचक जीवन पर आधारित फिल्म ‘संजू’ में एक पिता के बलिदान की कहानी बताई जाएगी कि किस तरह सुनील दत्त ने मुसीबत की घड़ी में अपने बेटे का साथ दिया और उसे हिम्मत दी।
फिल्म में रणबीर कपूर, परेश रावल के अलावा विक्की कौशल, मनीषा कोइराला, अनुष्का शर्मा, दीया मिर्जा और सोनम कपूर जैसे कलाकार हैं।
फिल्म 29 जून, 2018 को रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
शिल्पा शेट्टी से लेकर मीरा राजपूत तक, अनिल कपूर के घर पर सितारों से सजा करवा चौथ का जश्न