पटना: सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले में बिहार सरकार ने अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराने की अनुशंसा कर दी है। अधिकारिक सूत्रों के मुताबिक सुशांत के पिता केके सिंह द्वारा सीबीआई जांच की मांग के बाद सरकार ने सीबीआई की अनुशंसा कर दी है।
इधर, सुशांत के भाई और भाजपा विधायक नीरज कुमार बबलू ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि अब इस मामले में दूध का दूध और पानी हो जाएगा।
बिहार विधानसभा में भी सोमवार को सुषांत आत्महत्या का मामला गूंजा था और करीब सभी दलों ने इस मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की थी।
उल्लेखनीय है कि 14 जून को सुशांत का शव उनके मुबई स्थित फ्लैट से बरामद किया गया था। इसके बाद मुबई पुलिस जांच प्रारंभ की। 25 जुलाई को सुशांत के पिता ने पटना में एक मामला दर्ज करवाया था और इसके बाद बिहार पुलिस भी इस मामले की जांच कर रही है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी