जम्मू,| सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने शनिवार को आर.एस.पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) के भारतीय हिस्से में एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा। ड्रोन को सीमा पार करते देख जवानों ने फायरिंग शुरू कर दी। जिसके चलते पाकिस्तानी ड्रोन को उल्टे पांव वापस जाना पड़ा। बीएसएफ के सूत्रों ने कहा, “सैनिकों ने आरएस पुरा के अरनिया सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास आज सुबह करीब 4.45 बजे एक ड्रोन देखा।”
उन्होंने आगे कहा, “सीमा लांघने के बाद ड्रोन पर सात से आठ राउंड गोलियां चलाई गईं। जिसके बाद ड्रोन पाकिस्तान की तरफ वापस चला गया।”
बीएसएफ अपनी मुस्तैदी के चलते सीमा पार आतंकवादियों और उनके आकाओं के मंसूबों को नाकाम कर रही हैं।
7 मई को भी पाकिस्तान की ओर से भारत की ओर आ रहे एक ड्रोन पर बीएसएफ ने फायरिंग की थी। इस ड्रोन को भी वापस जाने के लिए मजबूर होना पड़ा।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर