लॉस एंजेलिस| अमेरिकी गायिका माइली साइरस का कहना है कि उन्होंने अपने नए संगीत पर ध्यान केंद्रित करने के लिए शराब और गांजे का सेवन छोड़ दिया है।
वह अक्सर मादक पदार्थो की अपनी लत के बारे में खुलकर बोलती रही हैं और उन्होंने बताया कि उन्होंने जून में ही गांजे को छोड़ने का फैसला कर लिया था।
‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द सन’ को एक साक्षात्कार में साइरस ने बताया कि उन्होंने कई सप्ताहों से इनका सेवन नहीं किया है।
वह अपनी नई संगीत अल्बम ‘यंगर नाऊ’ पर काम कर रही हैं।
साइरस ने दावा करते हुए कहा कि मादक पदार्थो के सेवन से उनके ऊर्जा स्तर पर असर पड़ा और एक कलाकार के रूप में उनकी क्षमता प्रभावित हुई।
उन्होंने कहा, “मादक पदार्थो के सेवन से मैं उतनी ऊर्जावान नहीं महसूस कर पाती जितनी मुझे अपने काम पर ध्यान केंद्रित करने के लिए चाहिए होती है।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।