मुंबई:अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ऑन स्क्रीन और ऑफ स्क्रीन खूब मस्ती करती हैं, अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर साझा किया कि वह बैकस्टेज किए जाने वाली मस्ती को याद कर रही हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर बूमरेंग पोस्ट साझा किया, जिसमें वह ब्लैक कलर की ड्रेस में झूमती नजर आ रही हैं।
माधुरी ने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “बैकस्टेज की सभी फन मिस कर रही हूं।”
कोरोनावायरस महामारी में माधुरी ने खुद को व्यस्त रखने के लिए सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहीं, वह इस दौरान अपने फैंस का फोटो और वीडियो के माध्यम से मनोरंजन करती रहीं।
उन्होंने हाल ही में ‘क्वारंटीन थॉट’ साझा किया था, जिसमें उन्होंने 90 के दशक की फोटोशूट साझा की थीं, जिसमें वह साड़ी पहने नजर आ रही हैं।
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए लिखा, “लाकर थोड़ी सी खुशी अपने चेहरे पर, हमने खुद को दूसरों से अलग बना लिया, लोग ढूंढ़ते रहे मुस्कुराने का कारण, हमने दूसरों की खुशी को अपना बना लिया।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म रिव्यू: ‘तू है मेरी किरण’ में सोनाक्षी सिन्हा का दमदार अभिनय, प्यार और जुनून की रहस्यमयी कहानी
उड़ता तीर मूवी रिव्यू : आयुष्मान खुराना की कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर फिल्म, हंसते-हंसते हो जाएंगे लोटपोट
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू