मुंबई: गायक मीका सिंह ने अंधेरी पश्चिम के ओशिवारा स्थित अपने घर से 300,000 रुपये की नकदी और आभूषणों की चोरी होने की सूचना दी है।
मीका के मैनेजर ने उनकी ओर से शिकायत दर्ज कराई है, जिसमें कहा गा है कि सोमवार दोपहर उनके फ्लैट से 100,000 रुपये के आभूषण और 200,000 रुपये के आभूषण चोरी हुए।
इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में गायक के घर काम करने वाले एक शख्स को इमारत से जाते देखा गया है। इस मामले वह मुख्य संदिग्ध है।
ओशिवारा पुलिस स्टेशन के प्रमुख एस. पसलवार ने कहा कि संदिग्ध को पकड़ने का प्रयास चल रहे है। वह नई दिल्ली से हैं।
फिलहाल, मीका सिंह ने अभी तक इस मुद्दे पर कोई टिप्पणी नहीं की है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’