मुंबई| बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को आरोप लगाया कि किसानों के बारे में बोलने के बाद से उन्हें रेप और जान से मारने की धमकी मिल रही है। अभिनेत्री ने दिलजीत दोसांझ और प्रियंका चोपड़ा पर भी कटाक्ष किया। कंगना ने अपने ट्विटर अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उन्होंने कहा, “इन पिछले 10-12 दिनों से मुझे इमोशनल और मेंटल ऑनलाइन लिंचिंग का सामना करना पड़ रहा हैं। रेप और जान से मारने की धमकी मिली है, इसलिए मेरा हक बनता है कि अपने देश से कुछ सवाल करूं।”
किसान आंदोलन के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने दावा करते हुए कहा, “इसमें कोई संदेह नहीं है कि पूरा आंदोलन राजनीति से प्रेरित है। आतंकवादियों ने भी इसमें भाग लेना शुरू कर दिया है। मैंने पंजाब में अपनी स्कूल की पढ़ाई की है।”
उन्होंने कहा, “मैं अच्छी तरह से जानती हूं कि पंजाब के 99 प्रतिशत लोग खालिस्तान नहीं चाहते। वे देश को विभाजित नहीं करना चाहते। वे देश से प्यार करते हैं।”
–आईएएनएस

और भी हैं
फिल्म ‘तुम मेरे हो’ से निर्माता बने गुरमीत चौधरी, ईशा मालवीय कर रही हैं बॉलीवुड में डेब्यू
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़