मेक्सिको सिटी| दक्षिणी मेक्सिको में एक ट्रेलर ट्रक के पलट जाने से कम से कम 49 प्रवासियों की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने राज्य की नागरिक सुरक्षा एजेंसी के हवाले से बताया कि ट्रेलर अवैध रूप से मध्य अमेरिका से प्रवासियों को ले जा रहा था, जो गुरुवार को दक्षिणी चियापास राज्य की राजधानी तुक्स्टला गुटिरेज के पास राजमार्ग पर पलट गया।
एजेंसी के प्रमुख लुइस मैनुअल गार्सिया ने कहा कि अन्य 58 लोग घायल हो गए, जिनमें तीन की हालत गंभीर है।
गार्सिया के अनुसार, तकनीकी विफलता के कारण ट्रक एक पैदल पुल में दुर्घटनाग्रस्त होने से पहले मोड़ पर एक रिटेनिंग दीवार से टकरा गया, जिससे कार्गो कंटेनर अलग हो गया और पलट गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
रूसी ईंधन पर बैन को लेकर ट्रंप ने उठाए सवाल, कहा- कानून को देखूंगा, बदलाव का ऐलान नहीं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू