भोपाल, 11 दिसंबर । मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने मोहन यादव को राज्य की कमान सौंपने का फैसला किया है। आधिकारिक तौर पर अभी घोषणा होना बाकी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, भाजपा विधायक दल की बैठक में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मोहन यादव के नाम का प्रस्ताव किया और उनका मौजूद विधायकों ने समर्थन करते हुए विधायक दल का नेता चुन लिया।
मोहन यादव संघ के करीबी हैं और उनका मालवा से नाता है।
अब राज्य की कमान शिवराज सिंह चौहान की जगह मोहन यादव के हाथों में होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
कोलकाता पुलिस ने भांगड़ कॉलेज में हुई झड़पों के सिलसिले में चार लोगों को किया गिरफ्तार
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण