मुंबई: यामी गौतम अब फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आएंगी। इस फिल्म की घोषणा के बाद फिल्म की निर्माता प्रेरणा अरोड़ा के साथ अभिनेत्री पहली बार सार्वजनिक तौर पर नजर आईं।
यामी ने प्रेरणा के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की। हाल ही में एक विशेष समारोह में यामी खूबसूरत सफेद पोशाक में नजर आईं। वह शाहिद कपूर और वाणी कपूर के साथ फिल्म ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ में नजर आएंगी।
यामी गौतम ने ‘काबिल’ में एक दृष्टिहीन लड़की का किरदार निभाकर हर किसी को मंत्रमुक्त कर दिया था। उनके अभिनय को समीक्षकों और दर्शकों दोनों ने खूब सराहा था।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’