मुंबई: दिग्गज अभिनेता रंजीत ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसको देखकर टाइगर श्रॉफ दंग रह गए। दरअसल अभिनेता रंजीत ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो अपलोड किया, जिसमें वह अपनी बेटी के साथ ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘शोले’ के लोकप्रिय गीत ‘महबूबा महबूबा’ पर डांस करते नजर आ रहे हैं।
https://www.instagram.com/p/CA68AN0hfsn/?utm_source=ig_embed
उन्होंने इसे कैप्शन देते हुए कहा, “80 साल के करीब..केवल मेरी बेटी अपने इशारों से नचा सकती है।”
वीडियो पर टाइगर श्रॉफ ने कमेंट करते हुए लिखा, “अमेजिंग गोली अंकल।”
जिसके जवाब में उन्होंने कहा, “चाचा तो तुम्हारा ही हूं।”
अभिनेता रंजीत को 80 के दशक की कई फिल्मों में खलनायक की भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’