मुंबई: दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने भाई को याद करते हुए सोशल मीडिया पर एक ईमोशनल नोट साझा किया। श्वेता ने सोमवार को फेसबुक पर भाई के साथ वाली अपने बचपन की कुछ तस्वीरें साझा कीं जिनमें सुशांत की बहनें उन्हें राखी बांधती हुईं और उन्हें मिठाई खिलाती हुईं नजर आ रही हैं।
श्वेता इनके साथ लिखती हैं, “हैप्पी रक्षाबंधन मेरा स्वीट सा बेबी..बहुत प्यार करते हैं हम आपको जान.. और हमेशा करते रहेंगे। तुम हमारा गौरव थे, हो और हमेशा रहोगे।”
सुशांत ने 14 जून को मुंबई के बांद्रा में स्थित अपने आवास पर फांसी से लटके मिले थे।
सुशांत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उनके आत्महत्या करने का खुलासा हुआ है और अब इस मामले की जांच मुंबई व बिहार पुलिस दोनों के द्वारा की जा रही है। सुशांत पटना से थे और अभिनेता के पिता केके सिंह द्वारा पटना के राजीव नगर पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज कराए जाने के बाद बिहार पुलिस ने अपनी छानबीन शुरू कर दी है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव
सऊदी अरब में फंसे 600 से अधिक उमराह तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए कर्नाटक सीएम ने एस. जयशंकर से लगाई गुहार