नई दिल्ली: कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने रसोई गैस की कीमतें एक बार फिर बढ़ाने को लेकर रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए मोदी से सिंहासन खाली करने को कहा।
राहुल ने रसोई गैस की कीमत बढ़ाने की खबर के साथ ट्वीट कर कहा, “महंगी गैस, महंगा राशन। बंद करो खोखला भाषण। दाम बांधो काम दो, वरना खाली करो सिंहासन।”
राहुल गांधी बुधवार को सरकारी तेल कंपनियों द्वारा रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि की घोषणा का उल्लेख कर रहे थे।
एलपीजी सिलेंडर की कीमत 4.50 रुपये बढ़ा दी गई है, जबकि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत में 93 रुपये का इजाफा किया गया।
–आईएएनएस

और भी हैं
सऊदी अरब के रियाद, दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव