नई दिल्ली | कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोविड-19 संकट के बीच नए समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों की मदद लेने का सरकार से आग्रह किया। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष ने दावा किया कि महामारी की स्थिति भी एक अवसर है।
उन्होंने शनिवार सुबह एक ट्वीट में लिखा, “कोविड-19 महामारी एक बहुत बड़ी चुनौती है, लेकिन यह एक अवसर भी है। हमें संकट के समय नए समाधानों पर काम करने के लिए वैज्ञानिकों, इंजीनियरों और डेटा विशेषज्ञों को बड़े स्तर पर सक्रिय करने की जरूरत है।”
शनिवार सुबह तक, कोविड-19 मामलों की कुल संख्या 14 हजार का आंकड़ा पार कर गई थी और 480 लोगों की जान इस वायरस की भेंट चढ़ चुकी थी।
घातक कोरोनोवायरस के प्रसार को रोकने के उद्देश्य से पूरा देश बंद है।
–आईएएनएस

और भी हैं
सीएम मोहन यादव की राज्यपाल से भेंट, सरकार की नीतियों और योजनाओं की दी जानकारी
पहली पुण्यतिथि पर याद किए गए शिबू सोरेन, सीएम हेमंत ने पैतृक गांव में किया 14 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका