मुंबई | कोरोना वायरस के कारण देशव्यापी लॉकडाउन के बीच अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी अभिनेत्री पत्नी जेनेलिया ने टाइम पास के लिए टिकटॉक का सहारा लिया है और सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर लोगों का दिल जीत रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ये मनमोहक वीडियो लोगों का दिल जीत रहा है। वीडियो में रितेश और जेनेलिया को 1991 की सुपरहिट फिल्म ‘साजन’ का सदाबहार गाना ‘मेरा दिल भी कितना पागल है’ पर एक्टिंग करते देखा जा सकता है। फिल्म ‘साजन’ में माधुरी दीक्षित, संजय दत्त और सलमान खान मुख्य भूमिका में थे।
हालांकि कुमार सानू और अलका याग्निक के गाए मूल गाने का उपयोग करने के बजाय दोनों ने आतिफ असलम द्वारा गाए रीमिक्स के साथ एक्टिंग की।
रितेश-जेनेलिया का ऑनस्क्रीन रोमांस असल जिंदगी में भी उनके मधुर रिश्ते को दर्शाता है।
उनके प्रशंसक इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को पसंद कर रहे हैं और उनके पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
वहीं दोनों के प्रशंसकों ने ‘लवली कपल’, ‘बेस्ट कपल’ और ‘फेवरेट जोड़ी’ जैसी टिप्पणियां दी हैं।
एक प्रशंसक ने लिखा, “बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ी में से एक।”
एक अन्य ने लिखा, “शानदार, जबरदस्त, जिंदाबाद।”
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।