नोएडा| नोएडा पुलिस ने एक ऐसी महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है जो कई लोगों को रेप के झूठे मामलों में फंसाकर उनसे रुपए ऐंठ चुकी है। इस महिला आरोपी पर अलीगढ़ और नोएडा में पहले भी इस तरीके के मामले दर्ज हो चुके हैं। पुलिस इस महिला आरोपी की एक मामले में काफी दिनों से तलाश कर रही थी।
थाना सेक्टर-39 नोएडा पुलिस ने रेप के झूठे मामले में वांछित चल रही अभियुक्ता सुफिया पुत्री रहिस नि0 हमदर्द नगर बरेली मस्जिद के पास जमालपुर कोल थाना सिविल लाईन जनपद अलीगढ, को महिला थाना सैक्टर 39 से गिरफ्तार किया है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक अभियुक्ता ने शिकायत दर्ज कराने वाले व्यक्ति को रेप केस के झूठे मुकदमें में फंसाने के नाम पर उससे पैसे ऐंठ थे। इससे पहले भी महिला के खिलाफ अलीगढ के कोतवाली नगर व नोएडा के थाना फेस 2 में भी ऐसा ही अपराध दर्ज किया गया था। अभियुक्ता द्वारा व्यक्तियों के विरूद्ध झूठे बलात्कार के मुकदमें में फसांने के नाम पर व्यक्तियों से धनराशी ऐंठने का काम करती है।
–आईएएनएस

और भी हैं
भारत यूरोप को रक्षा सामान निर्यात करने वाला तीसरा सबसे बड़ा देश बना: रक्षा सचिव
दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है पुलिस: सीएम मोहन यादव
सऊदी अरब में फंसे 600 से अधिक उमराह तीर्थयात्रियों की वापसी के लिए कर्नाटक सीएम ने एस. जयशंकर से लगाई गुहार