लॉस एंजेलिस: अमेरिकी संगीतकार व रॉक बैंड हार्टब्रेकर्स के संस्थापक टॉम पेटी का सोमवार को दिल दौरा पड़ने से निधन हो गया।
‘द न्यूयॉर्क टाइम्स’ के मुताबिक, पेटी के लंबे समय से मैनेजर रहे टोनी डिमिट्रियाड्स ने उनके निधन की पुष्टि की।
पेटी ने हार्टब्रेकर्स बैंड की स्थापना 1970 के दशक के मध्य में की थी। उन्होंने बैंड के साथ अर्थपूर्ण गाने रिकॉर्ड किए।
पेटी के गीत कई दशकों तक एफएम रॉक रेडियो पर प्रमुखता से सुने गए। उनके ‘रिफ्यूजी’, ‘डोंट कम अराउंड हेयर नो मोर’ और ‘इन टू द ग्रेट वाइड ओपन’ जैसे गाने खूब लोकप्रिय हुए।
उनके लाखों एल्बम बिके। उन्होंने 2008 में सुपर बाउल हाफटाइम शो में भी प्रस्तुति दी और साल 2002 में रॉक एंड रोल हॉल ऑफ फेम में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।