चित्रकूट| कोरोनावायरस के संक्रमण को रोकने के लिए किए गए लॉकडाउन की वजह से अपने बीमार एक साल के मासूम बेटे के इलाज के लिए एक महिला गुरुवार को तीस किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंची। चित्रकूट जिले के ऐंचवारा गांव की रहने वाली महिला माया देवी अपने पूरे परिवार के साथ मध्य प्रदेश के गुप्तगोदावरी के पास रहती है। दो दिन से उसके एक साल के बेटे की तबियत खराब चल रही थी।
गुरुवार की तड़के जब ज्यादा तबियत खराब हुई तो महिला इलाज कराने के लिए गुप्तगोदावरी से चित्रकूट की तीस किलोमीटर की दूरी पैदल चलकर कर्वी आयी और एक निजी अस्पताल में अपने बेटे का इलाज करवाया।
माया देवी ने शुक्रवार को बताया कि उसके बेटे की तबियत बहुत ज्यादा खराब थी। गुरुवार तड़के जब बेटे गुप्तगोदावरी से पैदल चली तो रास्ते में कोई वाहन नहीं मिला। कई पुलिसकर्मियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन लॉक डाउन की वजह से किसी ने मदद नहीं की। उसने बताया कि चित्रकूट पहुंचकर बच्चे का इलाज करवाया है, अब बच्चे की तबियत काफी ठीक है।
–आईएएनएस

और भी हैं
ग्वालियर हादसे पर गृह मंत्रालय ने जताया दुख, मृतकों की संख्या 14 पहुंची
राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, मंगलवार को सुनवाई संभव
राष्ट्रपति मुर्मु ने छह राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति और स्थानांतरण को दी मंजूरी