मुंबई| अभिनेत्री शिल्पा शेट्ठी अपने दिन की शुरुआत एनर्जेटिक मोड के साथ करना पसंद करती हैं और योगा पूरे दिन तरोताजा रखने में उनकी मदद करता है। अभिनेत्री ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह ‘एका पाड़ा कपोत्स्ना’ करती हुई दिखाई दे रही हैं।
उन्होंने कहा, “दिन की शुरुआत या नए सप्ताह की शुरुआत एनर्जी के साथ करना हमेशा आसान नहीं होता है। लेकिन हम जो कर सकते हैं, वह यह है कि अपने मांसपेशियों को स्ट्रेच करें और उसे फ्लैक्स करें, ताकि हम दिनभर के लिए खुद को तैयार कर सकें।”
–आईएएनएस

और भी हैं
‘है जवानी तो इश्क होना है’ (रिव्यू): वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट
संत का किरदार निभाना आसान नहीं, मुझ पर महाराज जी का आशीर्वाद: अभिनेता सुबोध भावे
Movie Review: एनिमेटिड फिल्म ‘रिटर्न ऑफ द जंगल’