श्रीनगर| श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास मंगलवार को आतंकवादियों द्वारा सीमा सुरक्षाबल (बीएसएफ) के एक शिविर पर हमले की घटना में दो आतंकवादी ढेर हो गए, जबकि चार जवान घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आतंकवादी बीएसएफ की 182वीं बटालियन के शिविर में घुसने में कामयाब रहे और तड़के 4.30 बजे आत्मघाती हमला किया।
आतंकवादियों के खात्मे के लिए सुरक्षा अभियान शुरू किया गया, जिसमें सेना के पैरा कमांडोज, बीएसएफ, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बस (सीआरपीएफ) और राज्य पुलिसकर्मी शामिल हैं।
प्रशासन ने अब यात्रियों को हवाईअड्डे पर जाने की अनुमति दे दी है। अभी तक हालांकि, किसी भी उड़ान सेवा ने न ही उड़ान भरी है और न ही कोई विमान हवाईअड्डे पर उतरा है।
बीएसएफ के चार घायल जवानों को अस्पताल ले जाया गया है।
क्षेत्र में यातायात पर रोक लगा दी गई है। सुरक्षाबलों का कहना है कि उन्होंने बचकर भाग निकलने के सभी संभावित मार्गो को सील कर दिया है।
आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (जेईएमध) ने इस आतंकवादी हमले की जिम्मेदारी ली है।
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुरक्षा स्थिति पर चर्चा के लिए मंगलवार को उच्चस्तरीय सुरक्षा बैठक बुलाई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
देशभर में नेताओं ने मनाया करवा चौथ का पर्व, चांद के दीदार के बाद खोला व्रत
शहरों की चकाचौंध में गांव, गरीब और खेती को न भूलें’, शिवराज सिंह चौहान का कॉरपोरेट जगत से आह्वान
यूपी एमएलसी चुनाव: कई सीटों पर मतगणना जारी भाजपा ने चार सीटें जीतीं, वाराणसी में सपा का कब्जा