नई दिल्ली: नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री धर्मेन्द्र, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 1989 बैच (एजीएमयूटी काॅडर) के अधिकारी ने आज पालिका परिषद् में अध्यक्ष पद के रूप में शपथ ग्रहण की।
दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पालिका परिषद् के पीठासीन अधिकारी – श्री अरविंद केजरीवाल ने आज प्रातः पालिका परिषद् के मुख्यालय – पालिका केन्द्र में श्री धर्मेन्द्र को भारत के संविधान के प्रति विश्वास और कर्तव्यनिष्ठा की शपथ दिलाई।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद् का अध्यक्ष पद ग्रहण करने से पूर्व श्री धर्मेन्द्र, भारत सरकार के उपभोक्ता मामलों, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव एवं वित्तीय सलाहकार के पद पर तैनात थें।
श्री धर्मेन्द्र ने श्री नरेश कुमार के रिक्त हुए स्थान पर पालिका परिषद् अध्यक्ष का कार्यभार संभाला है।
श्री नरेश कुमार का जुलाई-2019 में अरूणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में स्थानान्तरण हो गया था । तब से अब तक इस पद की अतिरिक्त जिम्मेदारी दिल्ली के मुख्य सचिव श्री विजय कुमार देव संभाल रहे थें।

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी