मुंबई: टेलीविजन धारावाहिक ‘भाभी जी घर पर हैं’ से घर-घर में विभूति नारायण मिश्रा के रूप में पहचान बनाने वाले अभिनेता आशिफ शेख सुपरस्टार सलमान खान के साथ आगामी फिल्म ‘भारत’ में दिखाई देंगे।
फिल्म के अधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा गया, “‘भाभी जी घर पर हैं’ के जाने-माने कलाकार आशिफ शेख 12 साल के बाद सलमान खान के साथ काम करने जा रहे हैं। अली अब्बास जफर, ‘भारत’।’
इससे पहले आशिफ और सलमान ‘करण अर्जुन’, ‘बंधन’, ‘प्यार किया तो डरना क्या’ और ‘दिल ने जिसे अपना कहा’ में काम कर चुके हैं। दोनों इससे पहले वर्ष 2006 की फिल्म ‘शादी करके फंस गया यार’ में नजर आए थे।
‘भारत’ में प्रियंका चोपड़ा, तब्बू, दिशा पटानी और सुनील ग्रोवर जैसे सितारे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्देशन अली अब्बास जफर कर रहे हैं। सलमान के साथ अब्बास की यह तीसरी फिल्म है। इससे पहले वह उनके साथ ‘सुल्तान’ और ‘टाइगर जिंदा है’ में काम कर चुके हैं।
‘भारत’ 2019 में ईद के मौके पर रिलीज होगी।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।