मुंबई| अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘पगलैट’ 26 मार्च को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। सान्या ने कहा, “इस फिल्म की घोषणा करने को लेकर बहुत रोमांचित हूं। यह मेरे दिल के बहुत करीब है। इसमें मैं संध्या का रोल कर रही हूं जो मेरे पर्दे पर निभाए गए रोल से अलग है। ‘पगलैट’ में मेरी यात्रा वाकई पगलैट की तरह ही थी। मैं दुनिया को यह फिल्म दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हूं।”
यह फिल्म भारतीय मध्यम वर्गीय परिवार की कहानी बताती है जो संकट में आ जाता है। सान्या इसमें विधवा युवती संध्या का किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म उमेश बिष्ट द्वारा लिखित और निर्देशित है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही फिल्म में सयानी गुप्ता, श्रुति शर्मा, आशुतोष राणा, रघुबीर यादव, शीबा चड्ढा, मेघना मलिक और राजेश तैलंग हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।