मुंबई: सिद्धार्थ ने मंगलवार को अपनी आगामी हॉरर थ्रिलर फिल्म ‘द हाउस नेक्स्ट डोर’ की पहली झलक जारी की, जिसमें वह अपनी सह-कलाकार एंड्रिया जेरेमियाह के साथ बेहद गंभीर लुक में नजर आ रहे हैं।
मिलिंद राऊ द्वारा निर्देशित यह फिल्म तमिल में ‘अवल’ और तेलुगू में ‘गृहम’ शीर्षक के साथ जारी होगी।
सिद्धार्थ ने ट्वीट किया, “जल्द आ रही है, ‘द हाउस नेक्स्ट डोर’। पेश है हमारी पहली झलक।”
https://twitter.com/Actor_Siddharth/status/915148850792296448
‘रंग दे बसंती’ के अभिनेता को इससे पहले हिंदी फिल्म ‘चश्मे बद्दूर’ (2013) में देखा गया था।
वायकॉम 18 मोशन पिक्च र्स और इताकी एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित ‘द हाउस नेक्स्ट डोर’ 3 नवंबर को रिलीज होगी। इसमें अतुल कुलकर्णी भी प्रमुख भूमिका में हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।