डकार| सेनेगल के कैफरीन क्षेत्र में रविवार को दो बसों की टक्कर में 40 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने सेनेगल के स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि सेनेगल के राष्ट्रपति मैकी सॉल ने यातायात दुर्घटना के बाद तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर कहा, “ग्नीबी (कैफरीन क्षेत्र में) में हुई आज की गंभीर दुर्घटना के बाद, जिसमें 40 लोगों की मौत हो गई, मैंने 9 जनवरी से 3 दिनों के राष्ट्रीय शोक का फैसला किया है।”
उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा और सार्वजनिक यात्री परिवहन पर कड़े कदम उठाने के लिए एक अंतर-मंत्रालयी परिषद उसी तारीख को एक बैठक आयोजित करेगी।
फिलहाल इस जानलेवा हादसे के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
एशियन गेम्स 2026: फाइनल में भारतीय महिला टीम ने रचा इतिहास, टी20 इंटरनेशनल में हासिल की अपनी सबसे बड़ी जीत
यह बहुत अच्छा एहसास, हमारी गेंदबाजी यूनिट खास तारीफ की हकदार: हरमनप्रीत कौर