लॉस एंजेलिस | अभिनेत्री सौंदर्या शर्मा ने कोरोनावायरस से बचने के लिए अपनी टी-शर्ट को मास्क में बदल दिया। वह कोरोना वायरस से बुरी तरह से प्रभावित अमेरिका के लॉस एंजिल्स में फंसी हुई हैं। सौंदर्या ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मास्क बनाते हुए नजर आ रही हैं।
उन्होंने कहा, “जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पूरी दुनिया मास्क की कमी का सामना कर रही है। मैं अभी खरीदने में सक्षम नहीं हूं। इसलिए, खुद के लिए मास्क बनाने का विचार मेरे दिमाग में आया और कुछ प्रयासों के बाद, मैं बनाने में सफल रही।”
उन्होंने आगे कहा, “मैंने इस पर एक ट्यूटोरियल बनाने का भी फैसला किया है। मुझे उम्मीद है कि किसी को जरूरत होगी तो वह वीडियो का इस्तेमाल खुद का मास्क बनाने के लिए कर सकता है। यहां स्थिति गंभीर है और मैं किसी प्रकार की जानकारी का इंतजार कर रही हूं कि कैसे भारत वापस लौटा जाए।”
अभिनेत्री ने लॉस एंजेलिस में भारतीय समुदाय के लिए धन जुटाना भी शुरू कर दिया है जो प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कोरोनावायरस से प्रभावित हैं।
–आईएएनएस

और भी हैं
72वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार : यामी गौतम को ‘आर्टिकल 370’ और कार्तिक आर्यन को फिल्म ‘चंदू चैंपियन’ के लिए मिला सम्मान
सिद्धार्थ मल्होत्रा–तमन्ना भाटिया ने दिल्ली में लॉन्च किया ‘वन’ का ‘ठुमक ठुमक’ गाना, फोकलोर फैंटेसी का दिखा भव्य अंदाज़
फिल्म रिव्यू: “दायरा” * एक दमदार, ईमानदार और लंबे समय तक असर छोड़ने वाली फिल्म।