लॉस एंजेलिस : अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन एक फिल्म के प्रीमियर के दौरान अपनी पीठ पर बने एक बड़े टैटू को शान से दिखातीं नजर आईं। दरअसल अभिनेत्री ने स्ट्रैपलेस ड्रेस पहन रखा था, जिससे उनका टैटू साफ नजर आ रहा था। मिरर डॉट को डॉट यूके की र्पिोट के अनुसार, हॉलीवुड अभिनेत्री ने पर्ल पिक और चटख बैंगनी रंग की ड्रेस पहन रखी थी, जिसमें उनके पीठ के निचले हिस्से में बना बड़ा फ्लोरल टैटू नजर आ रहा था।

अभिनेत्री ने अपनी ड्रेस के साथ एक मोटी बेल्ट पहनी थी, जिससे उनका लुक और भी बेहतरीन लग रहा था।
मैरी क्लेयर के अनुसार, अभिनेत्री ने ये टैटू अपनी तीन वर्षीय बेटी रोज के लिए बनवाया है।
–आईएएनएस

और भी हैं
मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का ‘शावा शावा’ लुक किया रीक्रिएट
जूही चावला ने तब्बू को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, उनकी प्रतिभा की जमकर तारीफ की
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन