मेड्रिड| स्पेन के डिप्टी प्राइम-मिनिस्टर (उप-प्रधानमंत्री) कार्मेन काल्वो के कोरोनावायरस से संक्रमित होने के पुष्टि हुई है। दुनियाभर में इस संक्रमण के चलते अभी तक 20 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। स्पेनिश सरकार के एक बयान के हवाले से मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि काल्वो मंगलवार को कोविड-19 संक्रमण की जांच में पॉजिटिव पाए गए। हालांकि, इससे पहले कराए गए टेस्ट में उनके संक्रमण से ग्रसित नहीं होने की बात सामने आई थी।
पहले टेस्ट के बाद एक बार फिर से कराई गई जांच में संक्रमण की पुष्टि हुई।
सरकारी की ओर से बुधवार को जारी बयान में आगे कहा गया कि कोल्वो की हालत स्थिर है और उनका मेडिकल उपचार चल रहा है।
आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, कोविड-19 महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों में से एक स्पेन में कोरोनावायरस के अब तक 50 हजार से भी अधिक मामले सामने आए हैं, जिनमें से तीन हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है।
–आईएएनएस

और भी हैं
अफगानिस्तान पर पाकिस्तानी एयरस्ट्राइक की भारत कड़े शब्दों में निंदा करता है : रणधीर जायसवाल
भारत-अमेरिका की संयुक्त फायरिंग, महाजन रेंज में गूंजी तोपों की गर्जना
भारत-यूरोपीय संघ साझेदारी एआई और क्वांटम टेक्नोलॉजी में सहयोग के नए रास्ते खोलती है: डॉ. जितेंद्र सिंह