नई दिल्ली :कोंकण रेलवे ने सराहनीय कार्य करते हुए राजभाषा कार्यान्वयन में उपलब्धियों का नया इतिहास रचा है। यह पहली बार हुआ है कि किसी उपक्रम को राजभाषा में निरंतर कार्य के लिेए एक साथ 05 राजभाषा कीर्ति पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

कोंकण रेलवे को वर्ष 2020-21 के दौरान उत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए द्वितीय स्थान की राजभाषा कीर्ति शील्ड।
वर्ष 2020-21 के दौरान कोंकण रेलवे की सर्वोत्कृष्ट राजभाषा गृह पत्रिका “कोंकण गरिमा” को प्रथम स्थान की राजभाषा कीर्ति शील्ड।
नराकास, नवी मुंबई को वर्ष 2020-21 में उत्कृष्ट कार्य के लिए द्वितीय स्थान की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार शील्ड तथा प्रमाण-पत्र।
कोंकण रेलवे को वर्ष 2019-20 के दौरान सर्वोत्कृष्ट राजभाषा कार्यान्वयन के लिए प्रथम स्थान की राजभाषा कीर्ति शील्ड।
नराकास, नवी मुंबई को वर्ष 2019-20 में सर्वोत्कृष्ट कार्य के लिए प्रथम स्थान की राजभाषा कीर्ति पुरस्कार शील्ड तथा प्रमाण-पत्र।
उक्त पुरस्कार माननीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी और माननीय गृह राज्य मंत्री द्वारा हिंदी दिवस के अवसर पर14 सितंबर, 2021 को प्लीनरी हॉल,विज्ञान भवन, नई दिल्ली में कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री संजय गुप्ता एवं मुख्य राजभाषा अधिकारी डॉ. दीपक त्रिपाठी को दिए गए। कोंकण रेलवे के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक, श्री संजय गुप्ता ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी।

और भी हैं
सी-डैक भर्ती 2026: कंसल्टेंट के कई पदों पर आवेदन शुरू, 64 वर्ष वालों के पास भी मौका
सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: डिप्टी मैनेजर सहित 26 पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी
48 घंटों में दूसरी बढ़ोतरी: वैश्विक तेल संकट के बीच दिल्ली में सीएनजी फिर से हुई महंगी