नई दिल्ली| दिल्ली में गणतंत्र दिवस पर मंगलवार को किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा पर गृह मंत्रालय एक्शन मोड में है। गृहमंत्री अमित शाह ने घटना के अगले दिन बुधवार को एक बार फिर उच्चस्तरीय बैठक लेकर राजधानी में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की। गृहमंत्री ने संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा बढ़ाने के जहां निर्देश दिए, वहीं हिंसा में शामिल लोगों के खिलाफ तेज गति से एक्शन लेने को कहा। गृहमंत्री अमित शाह के आवास पर बुधवार को दोपहर एक बजे से शुरू हुई उच्चस्तरीय बैठक एक घंटे से ज्यादा समय तक चली। जिसमें गृहमंत्रालय के आला अफसरों के अलावा इंटेलीजेंस ब्यूरो(आईबी) के निदेशक भी शामिल हुए। इस बैठक में आला अफसरों ने गणतंत्र दिवस पर हिंसा होने से लेकर अब तक हुई कार्रवाई का ब्यौरा गृहमंत्री के सामने पेश किया। अफसरों ने आंदोलनकारी किसानों पर परेड के लिए निर्धारित रूट की शर्तो का उल्लंघन करने का आरोप लगाया।
सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में राजधानी में पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती पर चर्चा हुई। दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी तैयारियों से गृहमंत्री को अवगत कराया। बैठक में तय हुआ कि दिल्ली में गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय पर्व पर हिंसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ताकि भविष्य मे कोई इस तरह की हिंसा करने का दुस्साहस न करे। सीसीटीवी फुटेज के जरिए हिंसा में शामिल लोगों की पहचान करने के निर्देश जारी हुए हैं।
और भी हैं
जामिया में छात्र संघ की बहाली की मांग पर सहमति, भूख हड़ताल कर रहे छात्रों ने खत्म किया अनशन
चक्रवात ‘अर्नब’ से आंध्र प्रदेश में सात मौतें, 4,600 करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान : सीएम नायडू
जेईई मेन 2027: एनटीए ने शुरू की सेशन-1 की आवेदन प्रक्रिया, उम्मीदवारों के लिए अहम निर्देश जारी